Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भगवा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में रायपुर के नेताओं को अहम जिम्मेदारी, अतुल नंद शुक्ला बने प्रदेश उपाध्यक्ष

मूक पत्रिका रायपुर – भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। 


प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने अतुल नंद शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश महासचिव जीतेन्द्र शर्मा एवं सचिन अग्रवाल नियुक्त किये गए है।इन पदाधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला की अनुमति एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा से की गई है।प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि वे तुरंत प्रभाव से भगवा (भारतीय गण वार्ता )पार्टी के उद्देश्यों,रीति नीति व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने,पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं जन कल्याण हेतु कार्य करेंगे।उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष हिरेन्द्र कुमार साहू,महासचिव ज्ञानेश्वर ताम्रकार,प्रदेश सचिव मीना बिष्ट एवं वरुणेशवर पाण्डेय,पूजा शर्मा, प्रियंक सोनी,मनहरण साहू,भागवत देवांगन,ओमप्रकाश सोनी,मनोज गुप्ता,मेघराज कोटवानी ने बधाई दी है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में भगवा सत्ता लहराएगी और हर स्तर पर सनातनी परिवारों को मजबूत करने, उन्हें एकजुट रखने कार्य करेगी।

Post a Comment

0 Comments